तीन की मौत मामले‎ में पति पर केस दर्ज‎ / Shivpuri News

शिवपुरी| भौंती थाना क्षेत्र के‎ रिट्‌ठनपुरा गांव में बेटी-बेटा सहित‎ मां के कुएं में डूबकर आत्महत्या‎ की वजह पति निकला। पुलिस ने‎ विवेचना के बाद पति के खिलाफ‎ मुकदमा दर्ज कर लिया है।‎ नकारी के मुताबिक बहिन संध्या‎ उर्फ पार्वती (31) पत्नी पवन‎ कुशवाह अपनी बेटी नीतू (8)‎ और बेटा प्रवेश (5) निवासी‎ रिट्‌ठनपुरा ग्राम महोबा डामरौन की‎ कुएं में डूबने से 12 मई को मौत गई‎ थी। पुलिस ने 13 मई को पीएम‎ कराकर मर्ग कायम कर लिया है।‎ मायके पक्ष की बयानों के आधार‎ पर मौत का जिम्मेदार मानते पुलिस‎ ने शनिवार को आरोपी पवन‎ कुशवाह के खिलाफ धारा 498,‎ 306 के तहत केस दर्ज लिया है।‎