Press "Enter" to skip to content

एआईसीसी सचिव पर्यवेक्षक त्रिपाठी 25 को लेंगे कांग्रेस की जिला बैठक / Shivpuri News

शिवपुरी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी ) के सचिव एवं मप्र के सह प्रभारी एवं पर्यबेक्षक सुधांशु त्रिपाठी ग्वालियर संभाग के दौरे पर आ रहे हैं। इसी दौरान वह शिवपुरी में जिले के कांग्रेसियों की बैठक लेंगे।

चन्द्रकान्त शर्मा एवं नलिन पंडित ने बताया कि 25 दिसम्बर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे गुना वायपास चौराहे पर शान्ति कोल्ड स्टोर पुराना गुना चुंगी नाका स्थित जिला एबं शहर कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई है जिसमें जिले के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधि,ऑल इंडिया कांग्रेस के प्रतिनिधि, मोर्चा संगठनों के जिलाध्यक्ष,वर्तमान एबं पूर्ब बिधायक एबं सांसद, पूर्व विधानसभा एबं लोकसभा प्रत्याशी, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, नगर पालिका एबं नगर परिषदों के पूर्व एबं वर्तमान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष तथा जिला एबं ब्लॉक के पदाधिकारी एबं अध्यक्ष ब पार्षद के टिकिट के आकांक्षियों से पर्यवेक्षक त्रिपाठी आगामी नगरीय निकाय चुनावों के संबंध में चर्चा करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!