
शिवपुरी। विद्यार्थी परिषद का 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन इस बार
नागपुर में होगा। कोरोना महामारी के चलते इस बार यह अधिवेशन कम संख्या का
होगा। इसलिए इस बार सभी कार्यकर्ता अधिक जुड़ सकें इसलिए अधिवेशन प्रत्येक
नगर इकाई केंद्र पर रहेगा। जिसमे ऑनलाइन स्क्रीन के माध्यम से अधिवेशन
होगा। यह जानकारी नगर मंत्री विवेक धाकड़ ने कार्यकर्ताओं को बैठक के दौरान
दी।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी
परिषद की नगर इकाई बैठक रविवार को हुई। जिसमे 25 ,26 दिसंबर को नागपुर
महाराष्ट्र में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन पर चर्चा हुई। बैठक में जिला
व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी आदित्य पाठक और नगर की जिम्मेदारी प्रदुम्न
गोस्वामी, विवेक धाकड़ ओर रोहन देव पाल को दी गयी।
बैठक में मुख्य रूप से जिला संयोजक मयंक राठौर, नगर मंत्री विवेक धाकड़,
नगर उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला छात्रावास प्रमुख राहुल पड़रिया, अदित्य
पाठक, मनशिखा गोयल, पूजा गुर्जर, दीपा जाटव, देवेश धानुक,संदीप शर्मा,
आदित्य राठौर, रोहन पाल, पार्थ नरवरिया, हर्ष तिवारी, अभिषेक शर्मा, रोहित
शाक्य, नीरज धाकड़, मंजीत जैन, सुमित शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Be First to Comment