Press "Enter" to skip to content

खैराती अस्पताल के हालात बेकार, हार्डअटैक के मरीज को नहीं मिला पलंग, बैंच पर तौलिया बिछाकर करा रहा इलाज / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला अस्पताल के हालात इन दिनों काफी खराब हो गए हैं। गर्मी के दिनों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए हैं। अस्पताल के हाल यह है कि यहां मरीजों को इलाज के लिए पलंग तक नहीं मिल पा रहे है। इतना ही नहीं यहां लगे पंखे व एसपी भी खराब पड़े हुए हैं जिससे इस भयानक गर्मी में अस्पताल में भर्ती मरीज और ज्यादा बीमार हो रहे हैं। बीते रोज अस्पताल में आए हार्ट अटैक के मरीज को न तो पलंग मिला और न ही सही उपचार। वह बैंच पर तौलिया बिछाकर अपना इलाज कर रहा है कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

डॉक्टर व नर्स भी मरीजों का समुचित इलाज नहीं कर पा रहे हैं और वह भी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आते हैं। यही कारण है कि बीते रोज अस्पताल में कई मरीजों के परिजनों का गुस्सा फूटा और तू—तू मैं—मैं हुई। कई लोगों ने डॉक्टरों द्धारा उपचार न करने के आरोप लगाए लेकिन अस्पताल प्रबंधन अपनी लापरवाही को लगातार छुपाता आ रहा है।

यहां बता दें कि शौकीन जाटव निवासी दरगंवा जिला शिवपुरी को हार्ट अटैक आया। यहां उसका पुत्र रामसिंह जब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया तो पहले तो पलंग ही नहीं मिला। जिसके बाद रामसिंह ने कहा कि उसे एक गद्दा उपलब्ध करवा दिया जाए जिससे वह अपने पिता को जमीन पर लेटा सके लेकिन वह भी अस्पताल प्रबंधक उपलब्ध नहीं करवा पाया। हार मानकर शौकीन के पुत्र ने बैंच पर तौलिया बिछाकर पिता को लेटाया और जैसे—तैसे उनका उपचार कराया वह उपचार भी सही नहीं किया। शौकीन की हालत खराब है वह बैंच से भी नहीं उठ पा रहा है। वहीं डॉक्टर भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। आखिर अस्पताल प्रबंधन की यह लापरवाही कब तक चलेगी।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!