हार्डवेयर की दुकान में लगी आग / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर देहात थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां विष्णु मंदिर के पास एक हार्डवेयर की दुकान में रात के समय अचानक आग लग गई। आग की लपटे देख मौके से निकल रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस ने फायर बिग्रेड को फोन लगाया तब जाकर आग पर काबू पाया। दुकान संचालक को कितना नुकसान हुआ है इसका अभी पता नहीं चल सका है। घटना रात 12 बजे की बताई जा रही है।