शिवपुरी। प्रदेश में ग्राम रोजगार सहायकों ने 5 वर्ष से वेतन वृद्धि नहीं होने से परेशान होकर आंदोलन की राह पर जा रहे हैं। इसकी शुरुआत 5 मई को शिवपुरी में एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला उमराव सिंह मरावी को मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री के नाम मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
रोजगार सहायकों की मांग है कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार ग्राम रोजगार सहायकों सहायक सचिव के पद पर स्थाई करते हुए सेवा समाप्त के स्थान पर निलंबन किया जाए निलंबन की अवधि में गुजारा भत्ता दिया जाए, ग्राम रोजगार सहायक का वेतन जो कि 9 हजार रुपए है पिछले 5 वर्ष से नही बड़ा उसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए किया जाए।
जनपद स्तर पर ट्रांसफर नीति लागू की जाए,पंचायत सचिव की भर्ती में ग्राम रोजगार सहायक को प्राथमिकता दी जाए,ग्राम रोजगार सहायक की मृत्यु होने की दिशा में आर्थिक सहायता दी जाए,ग्राम रोजगार सहायकों से अपर मुख्य सचिव के आदेश अनुसार केवल मनरेगा के कार्य ही लिए जाएं जब तक वेतन वृद्धि न हो अन्य योजना के कार्य न लिए जाएं यदि आगामी 6 दिवस में मांगो पर विचार नही किया गया तो प्रदेश के समस्त ग्राम रोजगार सहायक 3 दिवस के सामूहिक अवकाश पर चले जाएगे और प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।






Be First to Comment