Press "Enter" to skip to content

शराब के लिए रूपए नहीं दिए तो पड़ौसियों ने कर दी पति—पत्नी व बच्चों की मारपीट, घर में लगाई आग, परिवार को भी गांव से निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! हम गांव के शराबियों से परशान है। आए दिन उक्त लोग हमारे घर पर आते हैं और शराब के लिए रूपए मांगकर परेशान करते हैं। जब हमने शराब के लिए रूपए नहीं दिए तो शराबियों ने घर में आग लगा दी और सामान चुराकर ले गए। इन शराबियों का आतंक के कारण हमारा घर—बार छूट गया हम 20 दिन से इधर—उधर भटक रहे हैं और अपने घर भी नहीं जा पा रहे। मामले को लेकर इंदार थाने में भी शिकायत की लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए हमारी सुनवाई की जाकर शराबियों के आतंक से मुक्ति दिलाई जाए। यह कहना था भारती पत्नी सुखवीर कौर निवासी ग्राम विनेका थाना इंदार का जो एसपी आफिस अपनी फरियाद लेकर पति व बच्चों के साथ आई। भारती ने बताया कि

भारती ने बताया कि कल्ली उर्फ नीरज जाटव, जशरथ जाटव पुत्र आशाराम जाटव तथा शीला पत्नी आशााराम जाटव हमें काफी समय से परेशान करते चले आ रही है। मामले को लेकर थाने में भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 3 मई को शाम के समय उक्त लोग घर पर आए और शराब के लिए रूपए मांगने लगे। जब रूपए देने से इंकार कर दिया तो गाली—गलौंज करने लगे और मारपीट कर दी। मारपीट होते देख जब पति बचाने आए तो उनकी भी मारपीट कर दी और मकान में आग लगाकर घर में रखा सामान उठाकर ले गए। मामले को लेकर थाने में भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उक्त लोगों ने उन्हें गांव से भी निकाल दिया और जान से मारने की भी धमकी दी है। हम 20 दिन से अपने घर नहीं जा पा रहे बच्चे भी परेशान हो रहे हैं उधर पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!