पड़ौसी ने बकरियों को खिला दिया जहरीला पदार्थ दो बकरियों की मौत, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! मेरी बकरियों गांव के ही रहने वाले पुष्पेंद्र व कैलाश लोधी के खेत पर चर रही थी इस दौरान उक्त दोनों लोगों ने बकरियों को जहरीला पदार्थ खिला दिया जिससे उनकी मौत हो गई। मामले को लेकर थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

एसपी को अपनी शिकायत दर्ज करवाने आई अमोला के ग्राम सिरसौद में रहने वाली उषा पत्नी नीरज लोधी ने बताया कि 26 अप्रैल को दोपहर के समय पुष्पेंद्र, कैलाश लोधी के खेत के सामने चर रही थी। उक्त लोगों ने बकरियों को कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया जिससे उनकी मौत हो गई। मामले को लेकर अमोला थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाकर आरोपितों को सजा दिलाई जाए।