Press "Enter" to skip to content

IPL का सट्टा खिलाते हुए इंद्रजीत यादव को किया गिरफ्तार 25 लाख का मिला ट्रांजैक्शन / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के लुकवासा चौकी से है यहाँ हम आपको बता दें कि लुकवासा पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि देहरदा तिराहे पर युवक सट्टा खिला रहा है. जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया युवक के चंगुल से मोबाइल फोन और ₹25000 नगदी मिले हैं.

 

 

जानकारी के अनुसार इंद्रजीत पुत्र नीलम सिंह यादव उम्र 30 साल निवासी दौलतपुर थाना इंदार देहरदा तिराहे पर आईपीएल का सट्टा खिला रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर लुकवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और इंद्रजीत यादव को गिरफ्तार किया वहीं इंद्रजीत के पास से एक रियल मी कंपनी का मोबाइल जिसकी कीमत लगभग ₹14000 बताई जा रही है वहीं ₹25000 नगदी जब किए हैं बताना होगा कि इंद्रजीत के मोबाइल में लगभग 25 लाख का आईपीएल का सट्टे का ट्रांजैक्शन मिला है पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!