शिवपुरी। पोषण आहार नहीं बंटने से कुपोषण के मामले सामने आने के बाद विभाग लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना बदरवास के सीडीपीओ ने 4 मई को नैनागिर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस से हटाने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामप्यारी नैनागिर आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं आ रही थी।
सेक्टर पर्यवेक्षक ने 14 सितंबर 2021 को नोटिस दिया। सहायिका राधा बाई को नोटिस की एक प्रति उपलब्ध कराई। सेक्टर पर्यवेक्षक श्वेता श्रीवासतव ने 1 दिसंबर 2021 को नोटिस तामील कराकर अपना प्रतिवेदन दिया। मामले में 4 मई को बदरवास सीडीपीओ ने पद से पृथक करने की कार्रवाई कर दी है।




