Press "Enter" to skip to content

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर चला यातायात व नपा का डंडा, बनाए चालान / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं यातायात प्रभारी रणवीरसिंह यादव जब से शिवपुरी आए हैं तब से यातायात व्यवस्था में काफी कुछ परिवर्तन आया है। इसी क्रम में आज यातायात प्रभारी रणवीर यादव व नपा द्वारा शहर की मुख्य सड़कों पर जिन दुकानदारों द्वारा अस्थाई अतिक्रमण कर रखा था उन पर चालानी कार्रवाई की गई और आगे अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।

इन दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

इलाहबाद बैंक के जनरेटर से धुआ निकल रहा था जिससे पर्यावरण दूषित हो रहा था। यातायात प्रभारी रणवीरसिंह यादव व नपा अधिकारियों द्वारा 500 रुपए का चालान बनाया गया। देहली ऑटो पार्टस, निधि आयरन स्टोर, जगदीश राठौर, जैन साहब गज, सिंघल मसाले, गर्ग मसाले, सन्नी राठौर, ओमप्रकाश, स्नहे जैन द्वारा दुकान का सामान बाहर रख कर अस्थाई अतिक्रमण कर रखा था जिस पर 500-500 रुपए के चालान बनाए गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!