Press "Enter" to skip to content

कोरोना के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे प्राइवेट स्कूल, सरकार आर्थिक मदद दे: शर्मा / Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना के चलते प्राइवेट स्कूल संचालक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। सरकार को हमें आर्थिक मदद का पैकेज जारी करना चाहिए। क्योंकि निजी स्कूल संचालकों ने कोरोना काल में बहुत कुछ खोया है और संकट का सामना किया है।

ऐसे में हम सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग कर हर संभव सहायता हमें मिले। ऐसे प्रयास करेंगे। यह बात प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक में स्कूल संचालकों के बीच अपनी बात रखते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कही।

विभिन्न स्कूल संचालकों ने अपने विचार रख इस दौरान कहा कि कोरोना काल में पैदा हुआ संकट हम सबके लिए चिंतनीय है। यदि समय रहते सरकार प्राइवेट स्कूल और प्रायवेट शिक्षकों के हित में आगे नहीं आया तो इनका भविष्य ही खतरे में आ जाएगा। जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हमेशा स्कूलों के हित के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारी मांग के चलते ही एक साल की मान्यता आगे बढ़ी है और बिना निरीक्षण- परीक्षण के 5 साल के लिए मान्यता प्रदान करने की बात कही गई है, लेकिन फीस वसूली, आरटीई की फीस प्रतिपूर्ति और कोरोना संकट के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे प्राइवेट स्कूलों को आर्थिक मदद के लिए सरकार पर दबाव बनाने के प्रयास हमें अब और तेज करने होंगे।

आयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉक्टर श्रीनिवास उपाध्याय, धीरज शर्मा, मयंक शिवहरे ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर भास्कर झा, कल्याण सिंह वर्मा, रामकुमार शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, धर्मेन्द्र धाकड़, धर्मवीर भारद्वाज, अभिषेक पांडे, अभिनव मंगल, केदारी राठौर, लखन कुशवाह, संजीव धाकड़, देवेन्द्र गुप्ता, सुनील कुमार, कौशलेंद्र तोमर, नरेश ओझा, अवधेश पाठक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन कल्याण सिंह वर्मा ने और आभार रामकुमार शर्मा ने व्यक्त किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!