शिवपुरी। खबर शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम का ककरवाया से है. यहां हम आपको बता दें कि ग्राम ककरवाया में ग्रामीणों ने खेत से बोर की केबल चोरी कर रहे एक चोर को पकड़ लिया वही बताना होगा कि मौके पर खेत मालिक ने जब देखा कि उसके खेत पर बोर की केवल के साथ कोई छेड़छाड़ कर रहा है तभी उसने पास में जाकर देखा तो चोर केवल को काटकर चोरी करने की फिराक में था तभी ग्रामीणों को बुलाया और उस को धर दबोचा.
जानकारी के अनुसार पवन सोनी निवासी गायत्री कॉलोनी ग्राम ककरवाया पहुंचा जहां गांव से थोड़ा दूर खेत में जब दोपहर के समय कोई भी नहीं था तभी पवन सोनी ने तीन से चार लोगों के खेत की बोर की केवल चुरा ली लेकिन एक खेत मालिक ने पवन सोनी को देखा और पास में गया तो उसने ग्रामीणों की सहायता से उसको धर दबोचा इसके बाद सभी ग्रामीणों ने एकत्रित होकर स्वाफी से चोर को बांधकर खेत पर डाल लिया और उससे पूछताछ करने लगे इसके बाद चोर को ग्रामीणों ने देहात थाने सुपुर्द कर दिया. जिसका अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. बता दें कि स्मैक का नशा सुलोचन का नशा इस तरह नशे का सेवन के कुछ युवा आदी हो गए हैं जिसके चलते युवा छोटी-मोटी चोरियां करते हैं और नशा करते हैं. शहर में लोगों के द्वारा कई वारदातें भी देखी गई है पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई थी जो नशे के कारण हो जाती हैं.






Be First to Comment