Press "Enter" to skip to content

खेल-कूद से मनुष्य का शारीरिक-मानसिक और बौद्धिक विकास होता है: जिला पंचायत सदस्य चौधरी / Shivpuri News

शिवपुरी। मप्र शासन के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश राठखेडा के प्रोत्साहन से और भैरव बाबा क्रिकेट क्लब ग्राम झिरी के संयुक्त तत्वावधान में शैतान धाकड़ ढंगबरवे व टिंकल खटीक के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आसपास की ग्रामीण क्षेत्रों की टीम बढ़-चढ़कर हिस्सा लें रहीं हैं। आज़ टूर्नामेंट की मुख्य अतिथि पोहरी जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामकली चौधरी, भाजपा युवा नेता जीतू राठखेडा, अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश महासचिव जितेंद्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहे । सर्व प्रथम मुख्य अतिथि चौधरी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉर्च करा कर मैच को प्रारंभ किया। श्रीमती चौधरी ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों की उभरती हुई प्रतिभाओ को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान होता है। खेल कूद से मनुष्य का शारीरिक-मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। जिसमें आज के क्रिकेट टूर्नामेंट मैच के दूसरे दिन के अवसर पर  खेल प्रेमियों के साथ साथ खेल क्षेत्र में उभरती हुई प्रतिभाओं से रूबरू हुए आज एनपुरा ओर नगरा के बीच मैं मैच हुआ जिसमें एनपुरा की टीम ने 3ओवर शेष रहते हुए नगरा को 2 विकेट से मैच हरा दिया  जिसमें मैन ऑफ द मैच मुख्य अतिथि पोहरी जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामकली चौधरी और भाजपा युवा नेता जीतू राठखेड़ा के द्वारा विजेता टीम के खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!