Press "Enter" to skip to content

कमलागंज में गांजा बेच रहे आरोपित को पुलिस ने पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने सभी थाना प्रभरियों को अवैध मादक पदार्थ रखने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में बीते रोज थाना फिजीकल द्वारा कार्रवाई कर 1.3 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को दबोचकर कर उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी फिजीकल को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पुरानी कलारी के पास कमलागंज घोसीपुरी पर गांजा बैच रहा है उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी फिजीकल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर व्दारा बताए स्थान पर पुलिस टीम को रबाना किया गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने देखा की एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये का खड़ा है जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे हमराह बल की सहायता से पकड़ा गया जिसके पास से 1.3 कि.ग्रा. अवैध गांजा मिला, गांजे को बिधिवत जप्त व आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!