Press "Enter" to skip to content

मोतीलाल वोरा के निधन पर कांग्रेसियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि / Shivpuri News

शिवपुरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दो मिनट मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा ने कहा कि दिवंगत वोरा जी ने लंबी सियासी पारी खेली और 93 साल के मोतीलाल वोरा अपने आखिरी दस सालों में भी ऐक्टिव रहे। कांग्रेस पार्टी में उन्होंने दो दशक तक कोषाध्यक्ष रहने के अलावा अहम जिम्मेदारी निभाई। मोतीलाल वोरा को लोग प्यार से दद्दू भी बुलाते थे और उनके बारे में मशहूर था कि बतौर कोषाध्यक्ष व पार्टी की पाई पाई का हिसाब रखते थे और एक पैसा भी फिजूल खर्च नहीं होने देते थे।

 

श्री वोरा पत्रकारिता से सियासत में आए थे। उन्होंने कई अखबारों में काम किया था। यही वजह है पत्रकारों के बीच वो बेहद लोकप्रिय थे. उन्हें पत्रकारों की गुगली से बचना खूब आता था और कभी भी किसी विवाद में नहीं पड़े। कांग्रेस के मुख्यालय में कोई रहे ना रहे मोतीलाल वोरा दस्तूर के तौर पर हर दिन पार्टी दफ्तर में जरूर आते थे। 24 अकबर रोड पर कोई भी मददगार या कार्यकर्ता आता था तो मोतीलाल वोरा से आसानी से मुलाकात कर सकता था।

 

मोतीलाल वोरा ने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के संगठन में काम किया। वह गांधी परिवार के वफादार माने जाते थे। 26 जनवरी हो या पार्टी का कोई और कार्यक्रम, मोतीलाल वोरा हमेशा सोनिया गांधी के दाएं बाएं नजर आते थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!