Press "Enter" to skip to content

मां जानकी सेना संगठन का तीन दिवसीय ध्यान, योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ / Shivpuri News

 

इंदौर से आई योगाचार्य ममता त्रिपाठी व योगाचार्य विजय सेन द्वारा दिया जा रहा ध्यान, योग का प्रशिक्षण
शिवपुरी।
ध्यान के द्वारा अनिद्रा, तनाव, मानसिक थकान, एकाग्रता की कमी, चिड़चिड़ापन, अवसाद, एंजायटी, याददाश्त की कमजोरी, उच्च व निम्न रक्तचाप, मधुमेह आदि सहित मानसिक एवं शारीरिक बीमारियों को दूर किया जा सकता हैं इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने वाले ध्यान योगी भी किसी रोग से ग्रसित नहीं हो सकते और वह हष्ट-पुष्ट व निरोगी काया के धनी होंगें ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है इसलिए एकाग्रसित होकर ध्यान करें और योग की क्रियाओं को अपनाऐं ताकि यह मनुष्य जीवन सार्थक व सफल बन सके।

यह विचार दिए इंदौर से आई योगाचार्य ममता त्रिपाठी ने जो स्थानीय झांसी रोड़ स्थित शिवयोग योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र परिसर में समाजसेवी संस्था मां जानकी सेना संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ध्यान-योग प्रशिक्षण शुभारंभ करते हुए कही। इस दौरान मां जानकी सेना संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, महासचिव नरेशप्रताप सिंह बॉबीराजा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया साथ ही इंदौर की योगाचार्य श्रीमती ममता त्रिपाठी व शिवपुरी शिव योग ध्यान केंद्र के योगाचाार्य प्रशिक्षक विजय सेन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तत्पश्चात सामान्य व्यायाम के साथ योग-ध्यान की क्रियाऐं कराई गई।

इस दौरान तीन दिवसीय योग शिविर में भाग लेने वाले सभी जानकी सेना संगठन के योगार्थियों को निर्देश दिए गए कि वह जब भी योग ध्यान करें तब एकाग्र मन के साथ करें क्योंकि ध्यान में जरा भी शोर हुआ तो वह ध्यान योग्य नहीं हो पाता इसलिए एकाग्र मन से ध्यान करें और योगासन की विभिन्न विधियों को कर हष्ट-पुष्ट शरीर और निरोगी काया को प्राप्त करे ताकि आप अन्य लोगों को भी प्रेरणा दे सके। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य शिवपुरी विजय सेन द्वारा जबकि एक दिवसीय योग शिविर समापन पर अल्पाहार की व्यवस्था योग शिविर आयोजक नरेशप्रताप सिंह बॉबीराजा द्वारा प्रदाय की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!