Press "Enter" to skip to content

पीटर इंग्लैंड के शो रूम पर लूट, कट्टा दिखाकर ले गए 58 हजार का माल / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कमलागंज रोड पर पीटर इंग्लैंड के शो रूम पर बदमाशाें द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आ रहा है। यहां बदमाशाों ने पहले 58 हजार का सामान पैक कराया और जब कर्मचारी ने रुपए मांगे तो कट्टा दिखाकर बदमाश भाग गए। घटना की सूचना कर्मचारियों ने शोरूम मालिक को दी जिस पर वह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

शोरूम के कर्मचारी ने बताया कि तीन लोग सामान लेने पीटर इंग्लैंड के शोरूम पर आएं। शोरूम पर उन्होंने 58000 का सामान पैक कराया और कट्टा दिखाकर बिना पैसे दिए सामान ले गए। तीन युवक में से एक युबक का नाम वीरू बताया जा रहा है। वीरू ने कर्मचारी को बताया कि उसे उसके दुकानमालिक से रुपए लेने हैं इसलिए वो सामान ले जा रहे हैं और कट्टा दिखाकर तीनों युवक रफूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस एवं एसडीओपी सुधीरसिंह मौके पर पहुचें। पुलिस जांच में जुट गई हैं। तीन युवक में से एक युवक मास्क लगाया था देखना होगा कि कब तक तीन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!