Press "Enter" to skip to content

4 माह में खरीदारी के 72 योग, खरीदी करने पर मिलेगा शुभ फल, बाजारों में रहेगी रौनक / Shivpuri News

शिवपुरी। सहालग के बीच खरीदी का शुभ-लाभ शुरू हो गया है। इस बार खास बात यह है कि 10 जुलाई तक चलने वाले सहालग के बीच खरीदारी के 72 शुभ योग बन रहे हैं। इनमें सर्वार्थ सिद्धि, सिद्धि, द्विपुष्कर, त्रिपुष्कर और रवि पुष्य जैसे योग हैं। इसके साथ ही अबूझ मुहूर्त अक्षय तृतीया और भड्‌डली नवमी में भी खरीदारी के लिए अच्छी मानी जाती है। इन योगों में शादी की पत्रिका छपवाना, खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन योगों में खरीदी गई वस्तुएं शुभ फल देती हैं इसके साथ ही यह लंबे समय पर क्षति से भी बची रहती हैं।

खरमास समाप्त होते ही 14 अप्रैल गुरुवार से विवाह मांगलिक कार्य प्रारंभ हो गए हैं, यह सिलसिला देवशयनी एकादशी अर्थात् 10 जुलाई रविवार तक रहेगा। इसके बाद चार माह के लिए विवाहकार्य स्थगित हो जाएंगे। इस समय में अक्षय तृतीया 3 मई मंगलवार एवं भडली नवमी 8 जुलाई शुक्रवार को अबूझ मुहूर्त में सामूहिक विवाह कार्यक्रम किए जाएंगे। विवाह के इन शुभ मुहूर्तों के बीच खरीदारी के शुभ योग भी बन रहे हैं, इनमें सर्वार्थ सिद्धि योग 22 हैं, इसके अलावा सिद्धि योग 7, रवि योग 28, अमृत सिद्धि योग 3, त्रिपुष्कर योग 7, द्विपुष्कर योग 3, रवि पुष्य योग 1, गुरु पुष्य योग 1 है। इस प्रकार 10 जुलाई तक खरीदारी के कुल 72 शुभ योग बन रहे हैं।

जानिए: अप्रैल, मई, जून व जुलाई में किस दिन कौन सा योग बनेगा
सर्वार्थ सिद्धि योग: 19, 23, 28 अप्रैल, 3, 4, 6, 8, 14, 16, 21 मई, 1, 2, 9 ,11, 13, 17, 21,23, 27, 30 जून तथा 6 और 9 जुलाई को होंगे।
सिद्धि याेग : अप्रैल में कोई सिद्धि योग नहीं होगा। 14 और 24 मई, 2, 11, 21, 30 जून तथा 9 जुलाई को सिद्धि योग रहेगा।
रवि योग : सहालग के दिनों में 21, 22 अप्रैल, 4, 5, 6,7, 9,12, 14, 15, 21 मई, 2,4,5, 8,9, 10,11, 12,13, 19, 0 जून तथा 2, 3, 4, 5, 6,8 जुलाई को रवियोग रहेगा।
अमृत सिद्धि योग : अमृत सिद्धि योग 29 अप्रैल, 27 जून व 1 जुलाई को रहेगा।
त्रिपुष्कर योग : त्रिपुष्कर योग 23 और 27 अप्रैल, 1 मई, 12, 20, 25 जून तथा 5 जुलाई को रहेगा।
द्विपुष्कर योग : यह योग 21, 22, 31 मई को रहेगा।
रवि पुष्य योग : रवि पुष्य योग 8 मई को रहेगा।
गुरु पुष्य योग : गुरु पुष्य योग 30 जून को घटित होगा।

एक्सपर्ट कमेंट -पं. विकास शर्मा, ज्योतिषाचार्य
विवाह पत्रिका छपवाना व ख्ररीदी करना बेहद शुभ
शिवपुरी। सहालग के शुभ मुहूर्तों में सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि, अमृत सिद्धि, रवि पुष्य और गुरु पुष्य योग, द्विपुष्कर, त्रिपुष्कर योग जैसे 72 योग पड़ रहे हैं। इनमें विवाह पत्रिका छपवाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इन शुभ योगों में नए वस्त्र बनवाना, खरीदना, जेवरात बनवाना, वाहन और प्रॉपर्टी खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन योगों खरीदी गई वस्तुओं की जीवन अवधि लंबी होती है तथा किसी भी प्रकार की दुर्घटना जैसे चोरी होना, दुर्घटना, क्षतिग्रस्त होना आदि प्रकार की परेशानियां नहीं होतीं। इन्हीं शुभ मुहूर्तों में विवाह के कार्ड छपवाने से विवाह कार्य निर्विघ्नतापूर्वक संपन्न होते हैं और भी कई प्रकार की परेशानियों से बचाव होता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!