शिवपुरी। सामाजिक न्याय पखवाड़ा पोषण अभियान 19 अप्रैल को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया, प्रदेश महिला प्रभारी सीमा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे के नेतृत्व पोषण आहार कार्यक्रम शहर सहित हर ग्रामीण मंडलों में आगनवाड़ी केंद्रों पर आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं का स्वागत व शॉल श्रीफल माला से सम्मान कर महिला मोर्चा द्धारा मनाया गया।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा शिवहरे ने कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को उचित आहार पोषण के लिए भी बताया साथ में जिन बच्चों का जन्मदिन 19 अप्रैल को था उनको तिलक माला पहनाकर केक काटकर जन्म उत्सव मनाया। इस अवसर पर संजय कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी, घोसीपुरा, करौंदी सहित अनेक आंगनबाड़ियों में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को भोजन के पैकेट फल दलिया बिस्किट मिठाई टोपी भी वितरित किए। जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं के बारे में भी सभी को अवगत कराया। सभी को योजनाओं से लाभ प्राप्त हो बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया और आस पड़ोस में साफ सफाई रखना चाहिए। सभी को साबुन से हाथ धोना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजू बाथम, महामंत्री गगन खटीक, प्रदेश कार कार्यकारी सदस्य सोमवती यादव, जिला उपाध्यक्ष मंजुला जैन, पूर्व जिला मंत्री लक्ष्मी जाटव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा शिवहरे, महामंत्री नीलम बघेल, जिला उपाध्यक्ष राधा ओझा, सीकू कुशवाहा, शैलजा लवंगीकर, जिला मंत्री बबीता राठौर, नीतू बाथम, कार्यालय मंत्री उत्तरा तिवारी, सह कार्यालय मंत्री मुन्नी कुशवाह, मीडिया प्रभारी राखी यादव, सह प्रचार मंत्री चंद्र मेहता आदि भाजपा कार्यकर्ता वार्ड वासी और किशोरिया भी उपस्थित रहे।






Be First to Comment