बदरवास। जनपद बदरवास की ग्राम पंचायत धामनटूक में हितग्राही का कपिल धारा कूप मजदूरों की बजाय पोकलेन मशीन से खोदा जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर बदरवास तहसीलदार ने पोकलेन मशीन जब्त कर ली और आगे की कार्रवाई के लिए बदरवास जनपद पंचायत को सुपुर्द कर दी है। बदरवास तहसीलदार प्रदीप भार्गव स्टाफ के साथ ग्राम धामनटूक पहुंचे। यहां ग्रामीणों द्वारा पोकलेन मशीन से कपिलधारा कूप निर्माण की शिकायम मिल रही थी। किसान श्रीलाल के नाम से कपिल धारा कूप साल 2021-22 से स्वीकृत है। कुआ खोदते मिली पोकलेन मशीन को तहसीलदार पंचनामा बनवाकर मौके से जब्त कर बदरवास ले आए। कपिलधारा कूप मनरेगा के तहत मजदूरों से खुदवाना था। आगे की कार्रवाई के लिए जनपद पंचयत बदरवास को मशीन सुपुर्द कर दी है। किसान श्रीलाल का कहना है कि उसका कपिलधारा कूप अलग जगह स्वीकृत हुआ है। जबकि वह दूसरे खते में मशीन से कुआ खुदवा रहा था। बता दें कि श्रीलाल के नाम से कपिल धारा कूप मंजूर हुआ है जिसका पहला मस्टर 20 दिसंबर 2021 काे 193 रु. का लगा हुआ है। जनपद पंचायत बदरवास सीईओ, एलएन पिप्पल ने कहा कि बदरवास तहसीलदार ने किसान के खेत से पोकलेन मशीन जब्त कर सुपुर्द की है। हम जांच करा रहे हैं कि मशीन से कपिल धारा कूप खुदवाया जा रहा था अथवा दूसरी जगह मशीन चल रही थी।
मजदूरों की बजाय पोकलेन मशीन से खोद रहे थे कपिलधारा कूप, तहसीलदार ने जब्त की / Shivpuri News




