Press "Enter" to skip to content

मासूमों के सिर से 8 साल पहले उठ गया मां का साया, हम्माली कर पिता पाल रहा था बच्चों को वह भी घायल, 60 प्रतिशत आंखे भी खराब / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला अंतर्गत आने वाली तहसील कोलारस में हम्माली का काम कर रहा मजदूर सीमेंट के कट्टे उठाते समय घायल हो गया। घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि घायल की पत्नी की 8 साल पहले मौत हो गई थी और उसके दो छोटे बच्चे भी है जिनका भरण पोषण वह हम्माली कर जैसे—तैसे कर रहा था, लेकिन आज वह भी घायल हो गया। वहीं बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति की 60 प्रतिशत आंखे खराब है एवं प्रशासनिक कोई भी सहायता नहीं मिली।

जानकारी के अनुसार हुकुमसिह पुत्र भरोसी कुशवाह निवासी रामपुर कोलारस 48 वर्ष कोलारस में प्रहलाद के यहां हम्माली का काम कर रहा था। जब वह सीमेंट के कट्टे उठा रहा था तभी उपर से सारे कट्टे सरक गए जिससे हुकुमसिंह उनके नीचे दब गया। वहीं मौके पर काम कर रहे अन्य लोगों ने उसे बचाया लेकिन घटना में हुकुमसिंह घायल हो गया और उसके सर और मुंह फूट गया। हुकुमसिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां बता दें कि हुकुमसिंह की पत्नी का 8 साल पहले निधन हो गया था व उसके दो छोटे बच्चे गौरव कुशवाह 12 वर्ष व एक बेटी पिस्ता कुशवाह है जिसकी उम्र 16 वर्ष है। दोनों ही मासूम अपने भरण—पोषण के लिए पिता पर निर्भर थे लेकिन पिता के घायल होने पर उनके सामाने भरण पोषण का संकट पैदा हो गया है। वहीं हुकुमसिंह की 60 प्रतिशत आंखें खराब है और किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिली।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!