
बदरवास/ बदरवास के सेवन गांव में खटिया पर सो रहे पैरों से
दिव्यांग के प्राइवेट पार्ट में गांव के दो लोगों ने चोट पहुंचा दी है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। सेवन गांव में
शामिलात कुएं से पानी देने को लेकर विवाद हो गया।
पीड़ित
दिव्यांग रामबाबू 30 पुत्र पंचम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राजाराम
कुएं से पंप रखकर अकेला पानी देने की बात कह रहा था। विरोध करने पर उसने
धमकी भी दी थी। गुरुवार की सुबह खटिया पर सो रहा था, तभी राजाराम और अंकेश
आए। दोनों ने बेशर्म के डंडे से उसके प्राइवेट पार्ट में चोट पहुंचाई।
पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल बदरवास भर्ती कराया है।






Be First to Comment