
शिवपुरी। क्रिकेट अकादमी और साइंस कॉलेज क्रिकेट अकादमी के बीच पोलो ग्राउंड पे मैच खेला गया जिसमे शिवपुरी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन का टारगेट दिया जिसका पीछा करते हुए साइंस कॉलेज क्रिकेट अकादमी की तरफ से इमरान ने 50 रन ,आसिफ ने 30 ,आयुष ने 25 ,अन्वय ने 25 और वर्धमान ने 20 रन बनाकर 20 ओवर में ही 3 विकेट से यह मैच जीत लिया । साइंस कॉलेज क्रिकेट अकादमी की तरफ से विक्की ने 3 और प्रज्ञा, आसिफ, देव, इमरान, पियुश, कुशल ने 1-1 विकेट लिये, 50 रन और 1 विकेट के साथ मैन ऑफ़ दा मैच इमरान रहे। साइंस कॉलेज क्रिकेट अकादमी के कोच हेमंत दादा, असिस्टेंट कोच अमर प्रजापति, और अकादमी के अध्यक्ष इरफान खां ने मैच जीतने पे टीम को दी बधाई।






Be First to Comment