शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम आरी में रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक—दूसरे की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सतपाल यादव व बादलसिंह यादव में रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते बीते रोज दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक—दूसरे की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर बादलसिंह, लखनसिंह, जसवंतसिंह, अतलसिंह यादव निवासी आरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं बादलसिंह की शिकायत पर देवेंद्रसिंह, सतपालसिंह, सहदेव यादव, नरेंद्र यादव, यदू यादव, बहादुरसिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment