Press "Enter" to skip to content

सरकारी हैंडपंप पर कब्जे का विवाद, युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायर किया, दो लोग घायल / Shivpuri News

सिरसौद थाने के खोइया गांव में होली के दिन की घटना

सिरसौद थाने के खोइया गांव में सरकारी हैंडपंप पर कब्जे को लेकर होली के दिन दो पक्षों में विवाद हो गया। एक युवक पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गया और फायर कर दिए। गोली के छर्रे लगने से दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। फरियादी प्राण सिंह (32) पुत्र सुआ लाल यादव निवासी ग्राम खोइया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो साल पहले मेरे भाई अनार सिंह व भतीजे कप्तान सिंह पर ग्राम खोइया के शिवनारायण पटेल ने सोयाबीन चोरी का केस दर्ज कराया था।

 

उसी को लेकर आए दिन धमकी देते रहते थे। उन्होंने स्कूल के पास सरकारी हैंडपंप पर कब्जा कर रखा है। शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे हैंडपंप को लेकर झगड़ा हो गया। भाई अनारसिंह व सुघर सिंह को गांव के अनेक यादव, अवतार यादव, गोपाल यादव, राहुल यादव चारों गालियां देकर धमका रहे थे। चारों ने कुल्हाड़ी व फरसा मारना शुरू कर दिया। हमल में भाई सुघर सिंह के सिर में राहुल ने फरसा मार दिया। अनेक यादव ने गड़ासी मार दी और भागकर घर से पिता की लाइसेंसी बंदूक उठाकर ले आया।

 

हत्या करने की नीयत से उसने भाई अनारसिंह पर गोली चला दी। बंदूक से निकली गोली के छर्रे अनारसिंह के पैर में लगे। गोपाल व अवतार यादव ने कुल्हाड़ी व फरसा से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों घायल भाईयों को इलाज ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर सिरसौद पुलिस थाने लाए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

 

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

होली के दिन हमले में घायल सुघर सिंह (45) पुत्र सुआ लाल यादव व अनारसिंह (35) पुत्र सुआ लाल यादव निवासी खोइया को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया है। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!