Press "Enter" to skip to content

सड़क दुर्घटना:बबूल के पेड़ से भिड़ी बाइक, एक की मौत दूसरा घायल / Shivpuri News

रन्नौद थाना क्षेत्र में होली के दिन दोपहर 2 बजे बाइक बबूल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है। जानकारी के मुताबिक वीरसिंह जाटव (45) निवासी ग्राम गुरुकदवाया शुक्रवार की दोपहर अपनी बेटी की ससुराल सजाई गांव आ रहा था।

बाइक पर संग में साड़ू धर्मपाल जाटव (35) निवासी सिलपटी थाना ईसागढ़ भी था। दोनों बाइक से ढचरा पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल होने पर दोनों को सीधे जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया गया। गंभीर चोट के चलते वीरसिंह जाटव की मौत हो गई। हादसे में घायल धर्मपाल जाटव का इलाज जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!