शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भटनावर में होली खेलने से मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं
फरियादी केवलसिंह पुत्र प्रसादी आदिवासी 40 वर्ष निवासी दरगंवा ने बताया कि 18 मार्च को दोपहर के समय वह अपने घर के आगे खडा था तभी देवपुरा के हरीसिंह आदिवासी, भूरा, भगवानसिंह, राजाराम आदिवासी आए और होली खेनल की कहने लगे। जब पर मैंने मना कर दिया। जिस पर वह गाली—गलौंज करने लगे और लात—घूसों से मेरी मारपीट कर दी। मुझे बचाने आई पत्नी की भी उक्त लोगों ने मारपीट कर दी। जाते—जाते उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment