Press "Enter" to skip to content

होली पर बेचने जा रहे थे अवैध शराब, पुलिस ने दबोचा / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा व पिछोर पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की है। करैरा में प्रआर साजिद हुसैन को होली पर गश्त के दौरान पता चला कि एक व्यक्ति महुअर नदी पुल के नीचे अवैध शराब बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा युवक ने अपना नाम बंटी पुत्र रामसिंह जाटव 2 वर्ष निवासी जराउनी थाना सीहोर का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 15 देशी क्वाटर जब्त किए गए।

वहीं पिछोर पुलिस ने कर्रवाई करते हुए मल्हावनी स्टेडियम रोड से विश्वनाथ प्रतापसिंह पुत्र जगदीशसिंह चौहान 32 वर्ष निवासी ग्राम सालोरा को पकड़ा। पकड़े गए युवक के पास से देशी शराब के 30 पाउच मिले। पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!