शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले महुअर पुल के पास डीजे पर डांस करते समय दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ के लोगों ने एक—दूसरे की मारपीट कर दी। मारपीट होते देख बीच—बचाव करने आए दादी व पोते की भी उक्त लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी सानू साहू पुत्र महेश कुमार साहू 23 साल निवासी महुअर पुल के पास करैरा ने दादी मेवादेवी साहू के साथ थाना आकर शिकायत की कि 18 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे की बात है हमारे घर के सामने ईदल गुर्जर निवासी छिरारी व कालू गुर्जर निवासी हाजीनगर के डीजे बजाकर डांस कर रहे थे डांस करते हुए वह लोग आपस में लड़ने लगे। मैं बीच बचाव करने गया तो ईंदल गुर्जर व कालू गुर्जर दोनों गालियां देने लगे। जब गाली देने से मना किया तो उक्त दोनों ने मेरी लात घूसों से मारपीट की री दादी मेवादेवी मुझे बचाने आई तो उक्त दोनों ने मेरी दादी की भी लाठी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment