Press "Enter" to skip to content

लायंस क्लब शिवपुरी रायजर्स ने संभाली संस्था के सेवा कार्यों की कमान / Shivpuri News

नवीन टीम ने संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर ली सेवा कार्यों की शपथ

शिवपुरी-ग्रीन व्यू रिसोर्ट की हरियाली मे भव्यता व गरिमामय कार्यक्रम मे डिस्ट्रिक्ट 3233ई-1 के लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा खोले गए लायंस क्लब शिवपुरी राइजर्स का पदस्थापना कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीडीजी रोशन सेठी (सहप्रांतपाल प्रथम), इंडक्शन ऑफिसर पीडीजी सुमेर जैन, इंस्टालेशन ऑफिसर पीडीजी लायन नितिन मांगलिक, विशिष्ट अतिथि लायन ओ पी गग्गर (सहप्रांतपाल द्वितीय), पीडीजी लायन गोविंद शर्मा, आरसी लायन राजेन्द्र गंगवाल, आरसी लायन जे एस गुप्तार्, ंष्ट लायन राजश्री वर्मा  उपस्थित थे , इंडक्शन ऑफिसर लायन सुमेर जी ने नवीन सदस्यों को शपथ दिलाई।  इस अवसर पर शिवपुरी में संचालित लायंस क्लब शिवपुरी राईजर्स की नव गठित टीम के क्लब अध्यक्ष लायन गौरव खंडेलवाल ,सचिव लायन हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन शैलेंद्र गर्ग समेत कार्यकारिणी ने इस संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह में टीम के साथ शामिल होकर सेवा कार्यों की शपथ ली। यहां सभी को दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर लायंस क्लब शिवपुरी राईजर्स के गाइडिंग लायन गोपिन्द्र जैन ने क्लब की संकल्पना लायन मेंबर्स के समक्ष रखी व क्लब द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सहप्रांतपाल प्रथम रोशन सेठी ने शानदार उद्बोधन से नवीन मेंबर्स व टीम को प्रेरित किया, सदाबहार, ग्लैमरस श्री मांगलिक ने उद्बोधन से श्रोताओं को सभागार में मंत्रमुग्ध कर समां बाँधा। लायन गोविंद शर्मा, ओ.पी.गग्गर साहब सहप्रांतपाल द्वितीय, लायन राजेन्द्र गंगवाल ने भी उध्बोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन शिवशंकर अग्रवाल अध्यक्ष लायंस क्लब ग्वालियर सिटी ने की। इस अवसर पर क्लब के सचिव धीरज भटनागर व कोषाध्यक्ष हेमेंद्र तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम मे जयपुर, ग्वालियर ,गुना ,अशोकनगर, शिवपुरी की लायंस हस्तियों ने व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। आभार प्रदर्शन लायंस रायजर्स के सचिव हिमांशु गुप्ता ने किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!