Press "Enter" to skip to content

रात में चुराई 6 बाइक: दो को तालाब में फेंककर भागे चोर, पुलिस ने की बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंघनिवास फोरलेन हाईवे किनारे बने फार्म हाउस के तालाब में दो बाइक को पुलिस ने बरामद किया है। चोरों ने बीती रात चोरों ने तीन अलग-अलग जगह से आधा दर्जन से भी ज्यादा बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत वाहन मालिकों ने सुबह सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में जुटी हुई थी, इस बीच ग्राम सिंघनिवास हाईवे के पास वोटा फार्म हाउस पर रहने वाले बटाईदार को खेत मे बने तालाब में दो बाइक नजर आईं। सूचना पुलिस पहुंची और तालाब से बाइक निकाली।

बाइक चोरी की शिकायत लेकर सिटी कोतवाली पहुंचे आकाश सेन के सामने जैसे ही पुलिस बाइक लेकर आई उसकी आंखें चमक उठी। आकाश के सामने उसकी महज कुछ घंटे पहले चोरी गई बाइक थी, लेकिन परमाल सिंह रावत, रघुनंदन वर्मा रवि रावत सहित अन्य ऐसे शिकायतकर्ता भी थे।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया का कहना है कि बीती रात हुई सिटी कोतवाली क्षेत्र से बाइक चोरी की शिकायत कुछ लोगों द्वारा दर्ज कराई गई थी। दो बाइक मिल गई हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!