Press "Enter" to skip to content

होली एवं शब-ए-बारात पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त / Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने होली पर्व एवं शब-ए-बारात के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। एसडीएम शिवपुरी गणेश जायशवाल को शहर में संपूर्ण कानून व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जारी आदेशानुसार समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी उक्त त्योहारों पर अपने-अपने अनुभाग की कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रभारी अधिकारी रहेंगे व अपने स्तर से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाकर वस्तुस्थिति से समय-समय पर अवगत करायेंगे। इसी प्रकार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शिवपुरी नरेश चंद्र गुप्ता को कमलागंज, घोसीपुरा, सईसपुरा, फिजीकल रोड, शिवपुरी मैन चौराहा क्षेत्र,  नायब तहसीलदार सतनवाड़ा दिलीप द्विवेदी को झांसी तिराहा,  ईदगाह, फतेहपुर रोड़,  मनियर,  नवाब साहब रोड,  नायब तहसीलदार शिवपुरी पूजा यादव को न्यूब्लॉक, छावनी, सदर बाजार, कोर्ट रोड, कंट्रोल रूम हेतु नियुक्त किया गया है। सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने अनुविभाग दण्डाधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!