शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने होली के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। सभी प्रकार के नकारात्मक विचारों और बुराइयों को होलिका की अग्नि में स्वाहा कर रंगों के इस उत्सव में सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाज और अपने परिवार में खुशियों के रंग बिखेरें।
मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण और शुद्धीकरण में अपना पूर्ण योगदान देने की अपील की है।






Be First to Comment