Press "Enter" to skip to content

दो-दो हजार के इनामी शिक्षा ‌विभाग के दोनों बाबू का कोर्ट में सरेंडर, सीने में दर्द बताने पर अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

 

शिवपुरी / जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू वृंदावन शर्मा सुसाइड कांड में फरार दो हजार रुपए के इनामी दोनों बाबू ने सोमवार को शिवपुरी कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। न्यायाधीश के सामने सीने में दर्द की शिकायत पर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक निलंबित बाबू वृंदावन शर्मा ने 28 जून को नेशनल पार्क में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में तत्कालीन डीईओ अजय कटियार सहित बाबू सचिन अग्रवाल व प्रशांत गुप्ता और नरेंद्र सेंगर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।

पुलिस ने 3 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में फरार रहे चले संबंधितों पर दो-दो हजार रुपए का एसपी द्वारा इनाम घोषित कर दिया था। मामले में बाबू सचिन अग्रवाल व प्रशांत गुप्ता ने सोमवार को कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। यहां सीने में दर्द की शिकायत पर कोर्ट ने अस्पताल भिजवा दिया। डॉक्टरों ने फिलहाल भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। बता दें कि तत्कालीन डीईओ अजय कटियार ने जमानत याचिका रद्द होने पर 10 दिसंबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

दोनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए टीआई ने सिविल सर्जन को पत्र लिखा

सीने में दर्द की शिकायत के बाद दोनों बाबू जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती हो गए हैं। देहात थाना टीआई सुनील खेमरिया ने सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। जिसमें दोनों बाबू का डॉक्टरों की टीम से स्वास्थ्य परीक्षण कराने का उल्लेख है। यदि परीक्षण में दोनों स्वस्थ पाए जाते हैं तो जेल भेजने की कार्रवाई होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!