देहात पुलिस ने फरार चल रहे दो स्थाई वारंटी पकड़े / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उदय रावत निवासी गौशाल व राहुल लोधी पिछोर पिछले 8—9 साल से फरार चल रहे थे। जब फरार वारंटियों की सूचना पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी द्धारा टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात विकास यादव के साथ आरक्षक विनयसिंह प्रधान, अजय शर्मा, गजेंद्रसिंह परिहार व प्रधान आरक्षक प्रदीप शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।