शिवपुरी। जिले के ग्राम करही में हाईस्कूल के पास स्थित किराना दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर यहां से तेल, शक्कर, राजश्री, बिंडल आदि की चोर कर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी कपिल पुत्र विजय बाढई उम्र 26 साल नि0 ग्राम करही ने बताया कि उसकी किराने की दुकान हाई स्कूल के पास कालौनी में है। 14 मार्च को रात 08 बजे दुकान की शटर में ताला डालकर अपने घर चला गया था। रात 2 बजे उठकर अपनी भैंस देखने चला गया फिर दुकान पर चला गया वहां पर दुकान की शटर आधी खुली दिखी, दुकान के अंदर जाकर देखा तो किराने का सामान रिफांइड के छोटे बङे पैकेट, शक्कर की बोरी एक, सरसो तेल की बोतलें, राजश्री के पैकेट, बिन्डल के पैकेट एवं नगदी 9 हजार रुपए नहीं मिले कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया। चोरी गए सामान की कीमत 40 हजार रूपए होगी। युवक ने बताया कि इस चोरी को लेकर उसे अनिकेत उर्फ बब्बा रावत पुत्र शिशुपाल रावत पर शंका है क्योंकि उसने रात में उन्हें भागते देखा था।






Be First to Comment