बंधक बनाकर युवक की मारपीट, एफआईआर दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना खेत्र के तहत आने वाले छोटा लुहारपुरा में युवक को बंधक बनाकर मारपीट का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार अरूण पुत्र स्व. मोहनलाल सोनी 33 वर्ष निवासी छोटा लुहारपुरा ने बताया कि बीते रोज सुबह के समय वह प्रदीप शिवहरे के घर गया हुआ था यहां प्रदीप उर्फ गोलू शिवहरे, लखन शिवहरे, रेखा शिवहरे मिले और प्रदीप ने कहा कि तुम फोन पर गाली—गलौंज क्यों करते हो। इसी बात पर तीनों ने उसे कमरे के अंदर बंद कर दिया और लात—घूसों व लाठी से मारपीट कर दी। उक्त तीनों लोगों ने कहा कि अगर अब तुम हमारे घर आए तो जान से खत्म कर देंगे। घटना के समय सुनील व पवन ओझा आ गए जिन्होंने मुझे बचाया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।