शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गूढर में एक दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। इस आगजनी में दुकान मालिक को हजारों का नुकसान हो गया।
फरियादी जनका पुत्र गुमना आदिवासी 50 वर्ष निवासी ग्राम गूढर ने बताया कि बीते रोज रात के समय वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि वह पूरी जली हुई है। दुकान के अंदर रखा सामान बीडी, बिडल, जर्दा, सुपाडी सहित करीब अन्य समान जल गया। इस आगजनी में उसे हजारों का नुसान हुआ। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment