शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मुहारीकला में युवक की मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी मोहिन सेन पुत्र अच्छेलाल सेन 18 वर्ष ने बताया कि बुधवार को सुबह वह शौच करने जा रहा था तभी गांव का रहने वाला मुकेश लोधी लाठी लेकर आया और गाली—गलौंज करते हुए कहा कि तू मेरी पत्नी से बात क्यों करता है। जिस पर मैंने कहा कि तुम्हारा और मेरा मेड, कुआ, खेत एक ही जगह है तो बात करना पड़ती है। जिस पर उसने लाठी से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज विवेचना शुरू कर दी है।
पड़ौसी खेत वाला करता था पत्नी से बातचीत, पति को पता चला तो धर दी कुटाई / Shivpuri News




