शिवपुरी। छर्च् थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गल्थूनी में रजिश को लेकर पति—पत्नी की मारपीट का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार संगीता पत्नी नरेश राठौर 26 वर्ष ने बताया कि बीते रोज रात के समय वह अपने पति के साथ घर में सो रही थी तभी रात के 12 बजे ग्राम पुरा का रहने वाला कल्ली धाकड़ अपने भाई सोनू धाकड़ के साथ आया और रंजिश को लेकर गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से इंकार किया तो मेरी व पति की लात—घूसों व डंडों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment