शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सिलपरी में खेत में मवेशी घुसने के विवाद पर युवक पर हासिए से जानलेवा हमला बोल दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजरूप पुत्र मट्टू यादव 22 वर्ष निवासी सिलपरी ने बताया कि 15 मार्च को शाम के समय वह अपनी भैसों को डेडरी वाले खेत के पास से निकालकर ले जा रहा था तभी उसकी एक भैंस लवकुश जाटव के खेत में चली गई जिस पर मैं दोड़कर गया और भैंस को खेत से निकाल लाया। इतने में वहां लवकुश जाटव आ गया और गाली—गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो लवकुश ने हासिए से हमला बोल दिया। घटना में मेरे हाथ की उंगली में चोट आई। बाद में लवकुश का पिता केशव जाटव भी डंडा लेकर आ गया और मेरी मारपीट कर दी। घटना के समय मौके से गुजर रहे गूंट्ठू प्रजापति एव पंचम यादव आ गए जिन्होंने बीच—बचाव किया। बाद में उक्त लोगों ने धमकी दी कि अगर तेरी भैस दोवारा मेरे खेत में आई तो जान से खत्म कर देंगे।






Be First to Comment