Press "Enter" to skip to content

सरसों निकालते समय सिर के बल थ्रेसर के अंदर जा घुसा मजदूर, हुई दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम / Pohari News

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झिरी में मंगलवार- बुधवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां थ्रेसर से सरसों निकालते समय एक खेतिहर मजदूर किसान की थ्रेसर में घुस जाने की वजह से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मजदूर का शव बुरी तरह थ्रेसर में क्षतिग्रस्त हो गया था, उसका केवल धड़ ही बाहर नजर आ रहा था,सिर और हाथ थ्रेसर में ही पीस गए जिसने भी यह दृष्य देखा, उसके रौंगटे खड़े हो गए।

जानकारी का मुताबिक ब्रजमोहन पाल मजदूरी का कार्य करता था। बीती रात में वह मजदूरी के लिए भीम सिंह पाल के खेत पर सरसों निकालने के लिए गया था। जहां थ्रेसिंग के समय थ्रेसर की चपेट में आ गया सरसों निकालते थ्रेसर ने ब्रजमोहन को अंदर खींच लिया जिसमें ब्रजमोहन की सिर और हाथ धड़ से अलग हो गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों के द्वारा चलती थ्रेसर को बंद कराया गया। हादसे की सूचना पोहरी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!