कोलारस। पुलिस ने अप्रोच रोड मानीपुरा दाऊ साहब की समौसा स्टॉल से सट्टे की पर्चियां काटते हुए एक युवक को दबोच लिया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर वीरेंद्र (23) पुत्र स्व. नंदकिशोर जाटव निवासी मानीपुरा जाटव मोहल्ला कोलारस को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 200 रुपए नगदी व 3 सट्टा पर्चिया जब्त की हैं।
समौसे के स्टॉल में सट्टा पर्चियां काटते हुए युवक गिरफ्तार / Kolaras News




