शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में अंगद पुत्र चेतराम जाटव निवासी ग्राम भराना तहसील शिवपुरी ने बताया कि वहां कृषि कार्य कर अपने व अपने परिवार का पालन पोषण करता हू। 23 जनवरी 2021 को उसने 5 हॉर्स पावर कनेक्शन लेने हेतु रसीद कटाई थी जिसके बाद उसकी लाइन को चालू कर दिया गया था लाइन चालू करने के लिए लाइनमैन ठेकेदार विवेक शर्मा द्वारा लगभग ₹30000 लिए गए और कहा कि आपको कोई परेशानी नहीं होगी। कनेक्शन होने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी टीम के साथ आए और मेरा गलत पंचनामा बनाकर ले गए इतना ही नहीं मेरे नेशनल लोक अदालत भी भेज दिया। अंगद का कहना था कि उसने कनेक्शन विधिवत तरीके से लिया था और उसके ऊपर जो केस बनाया गया है वह झूठा है इसलिए उसे निरस्त किया जाए।
5 हॉर्स पावर की कटाई रसीद ठेकेदार लाइनमैन ने कर दिया कनेक्शन, बिजली विभाग ने बना दिया केस / Shivpuri News




