शिवपुरी। वाह रे प्रशासन कितनी अंधेर गर्दी इस जिले में मचा रही है। जिले को देखकर एक कहानी याद आती है जिसका शीर्षक था अंधेर नगरी चौपट राजा। प्रशासन के जिस भी अधिकारी को जिस तरीके से अच्छा लगता है वह उसी हिसाब से काम करता है और अपनी मनमर्जी कर शासन की ओर से आने वाले करोड़ों अरबों रुपए का गोलमाल कर अपनी जेबें भरने में लगा हुआ है। यह प्रशासनिक लोग सरकार द्वारा स्वीकृत कामों को बिना मॉनिटरिंग किए हुए संचालित कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला ग्राम खैरार बनवारी तहसील बैराड़ से सामने आया है यहां के रहवासी आज कलेक्ट्रेट में अपनी समस्याओं को लेकर जनसुनवाई में आए। ग्रामीण नंदकिशोर कुशवाहा के साथ आए रहवासियों ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं लेकिन हम लोगों को हमारी भूमि पर से 3 दिन के अंदर हट जाने के आदेश दिए हैं जबकि उक्त जगह में कई लोगों की कुटीर योजना में मिले मकान भी बने हुए हैं और कई लोगों ने मेहनत मजदूरी कर यह मकान बनाए हैं और लगभग 100 साल से यह रह रहे हैं अगर हम बेघर हो जाएंगे तो हमारे बीवी बच्चे सड़क पर आ जाएंगे इसलिए मामले में कोई कार्यवाही ना की जाए और हमें वही रहने दे।
वाह रे प्रशासन ….! जिस जमीन पर कुटीर स्वीकृत की अब उस जमीन को खाली करने का दे दिए नोटिस / Shivpuri News




