शिवपुरी। शिवपुरी के ग्राम दीदावली तहसील करैरा की रहने वाली रिंकू परिहार पुत्री श्री राम परिहार जनसुनवाई में पहुंची और अपने विभाग के लिए आर्थिक सहायता की मांग आवेदन के माध्यम से की।
रिंकी ने बताया कि वह एक हाथ से 80% दिव्यांग है उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है। 9 मई को उसका विवाह नीरज सिंह परिहार निवासी ग्राम किशनगढ़ जिला दतिया के साथ होना तय हुआ है । इस विवाह के खर्चे उठाने में उसका परिवार असमर्थ है इसलिए उसे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तथा दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि दिलवाई जाए।




