बैंक द्वारा काटा गया एसआई चार्ज वापस दिला दो / Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में मुकेश पुत्र हरिराम ओझा निवासी बड़ा लोहार पुरा शिवपुरी पहुंचा यह एक आवेदन के माध्यम से अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उसने भारतीय स्टेट बैंक झांसी तिराहा गांधी पेट्रोल पंप के सामने से 2015 में ऑटो के लिए लोन लिया था l इस लोन की किस्त वह समय समय पर जमा करता रहा और वर्ष 2017 में वह लोन चुकता भी कर  एनओसी भी प्राप्त कर ली थी।  2021 में मेरे खाते पर ऐसे होल्ड लगा दिया था और जब बैंक वाले ने मेरा होल्ड हटाया तो मेरे खाते से एसआई चार्ज ₹5400 काट लिए गए जब बैंक वालों से पूछा तो उनका कहना था कि आपने समय पर जमा नहीं की उसका चार्ज लगा है। मुकेश का कहना था कि उसने कोई भी किस्त लेट जमा नहीं की सभी किसने सही समय पर दी है। मामले को लेकर मैंने बैंक से स्टेटमेंट निकलवा या जिस पर मेरी किस्त सही समय पर जमा की तारीख थी इसके बाद बैंक वालों ने कहा कि उनकी छह माह ईएसआई लौटा दी जाएगी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की और मुझे परेशान किया जा रहा है। इसलिए बैंक से काटा गया ऐसा ही चार्ज वापस दिलवाए।