शिवपुरी। कोतवाली अंतर्गत तुलसीनगर निवासी एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताडित करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि सभी लोग 10 लाख रुपये के लिए दवाब बना रहे थे। पांच लाख रुपये उसके पिता ने किसी तरह व्यवस्था कर दे भी दिए। लेकिन बाकी रुपयों के लिए वे आए दिन मारपीट करते थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।
शिवानी पुत्री लखनलाल शर्मा ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पूर्व शिवपुरी के कृष्णपुरम निवासी विक्रम व्यास से हुई थी। उसके पिता ने करीब आठ लाख रुपये का दहेज ससुराल वालों को दिया था। वहीं शादी में अलग खर्च हुआ था। कुछ दिन तक सब सही चला लेकिन बाद में उसका पति विक्रम सहित ससुर चंद्रशेखर, सास सुमन, चचिया ससुर रिंकू व्यास, चचिया सास चंद्रा व ननद मोंटी उसे मानसिक व शारारिक रूप से दहेज में कार व नकद रुपये लाने के लिए परेशान करने लगे। शिवानी के पिता ने बताया कि उन्होने सामाजिक रूप से कई बार विक्रम व उसके स्वजनों को समझाइस दी, लेकिन उसका कोई अर्थ नही निकला। बाद में परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिवानी के स्वजनों का कहना है कि उसका पति कुछ काम नहीं करता है। पहले बैराड़ में टाइल्स की दुकान थी, लेकिन पिछले काफी समय से बंद है। अब वह नया बिजनेस करना चाह रहा है तो उसके लिए भी शिवानी पर दबाव बना रहा है।




