Press "Enter" to skip to content

फ्रिज में रखे टमाटर खराब हो गए तो बहू को सास ने डांटा, परेशान होकर लगाई फांसी, पति ने बचाया / Shivpuri News

जिले के करेरा में कोर्ट रोड़ पर रहने वाली रानी बाथम ने घर में सास से हुई बहसबाजी से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घर में पति की मौजदगी के चलते रानी बाथम की जान बच गई। अचेत हुई रानी बाथम को पति सीताराम बाथम शिवपुरी के जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने रानी की हालत को स्थिर बताया है। रानी बाथम की फांसी लगाने की वजह ग्रह क्लेश बताया गया। महिला की फांसी लगाने की सूचना के बाद मौके पर महिला के मायके वाले भी पहुंचे। जहां महिला के पति ने मायके वालों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

टमाटर खराब होने को लेकर हुआ विवाद, फांसी तक पहुँची बात

पति सीताराम बाथम ने बताया कि उसकी पत्नी घर मे आलू की सब्जी बना रही थी सब्जी में डालने टमाटर लेने के लिए रानी ने फ्रिज खोल ओर देखा तो पाया कि फ्रिज में रखे टमाटर खराब हो चुके थे। इसी बात पर रानी की सास ने बहू पर तंज कसना शुरू कर दिया इस बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सास के तंज से नाराज होकर रानी ने घर के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सास ने जब फांसी पर झूलते अपनी बहू को देखा तो उसने शोर मचा दिया। जुलती पत्नी को तत्काल फंदे से उतार लिया गया। पत्नी की हालत खराब थी उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!